Nouns in Hindi (संज्ञा) – Types, Meaning, Examples

Hello friends, today you will learn about Nouns in Hindi. As discussed earlier, Nouns are fundamental Parts of Speech and are required to form a sentence. So let us dig into the world of Nouns and understand noun meaning in Hindi.

What are Nouns (संज्ञा)?

Nouns वे नामकरण शब्द हैं जिनसे किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार, भाव आदि का बोध होता है। Nouns का प्रयोग subject, object, appositive, या adjective के रूप में किया जा सकता है।

Examples: Rohan, New Delhi, Book, Love, etc.

Types of Nouns in Hindi

There are several types of Nouns in the English language. The most important Nouns are Common Noun & Proper Noun. But, in general, you will find 10 types of Nouns.

S. No.EnglishHindi
1.Proper Nounव्यक्तिवाचक संज्ञा
2.Common Nounजातिवाचक संज्ञा
3.Material Nounद्रव्यवाचक संज्ञा
4.Abstract Nounभाववाचक संज्ञा
5.Collective Nounसमूहवाचक संज्ञा
6.Countable Nounगणनीय संज्ञा
7.Uncountable Nounअगणनीय संज्ञा
8.Concrete Nounठोस संज्ञा
9.Compound Nounमिश्रित संज्ञा / यौगिक संज्ञा
10.Possessive Nounस्वत्वबोधक संज्ञा
Nouns In Hindi - Types

1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

जिस नाम से किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे Proper Noun कहते हैं। कृपया ध्यान दें कि यह नाम unique है और जरूरी नहीं कि दो विषयों या वस्तुओं में एक ही Proper Noun हो।

e.g., Vikas lives in Delhi.

उपरोक्त वाक्य में, विकास एक व्यक्ति का नाम है और दिल्ली एक स्थान का नाम है। हर व्यक्ति का एक ही नाम नहीं हो सकता और हर जगह का नाम दिल्ली नहीं होता। अत: ऐसी संज्ञाएं Proper Nouns होती हैं।

क्या आप 10 और Proper Nouns का उदाहरण दे सकते हैं?

2. Common Nouns in Hindi (जातिवाचक संज्ञा)

Common Noun वह नाम है जो सभी व्यक्तियों, चीजों को एक समान समूह या वर्ग में साझा करता है। या हम कह सकते हैं कि यह किसी भी प्रकार के व्यक्ति, स्थान या वस्तु के बारे में बताता है।

e.g., Cows give milk.

उपर दिये गए sentence में, Cows शब्द सभी गायों के लिए same है, तथा milk शब्द हर तरह के दूध के लिए एक ही नाम है, चाहे वो गाय का दूध हो या किसी भैंस का।

यहाँ देखें: 100+ Hindi to English Translation Sentences

Write at least 10 more Common Nouns in Hindi & English.

3. Material Noun in Hindi (द्रव्यवाचक संज्ञा)

तो चलिए अब के बारे में जानते हैं।

वे Nouns जो उन पदार्थों या चीजों का बोध कराते हैं जिनसे चीजें बनती हैं,  Material Nouns कहलाते हैं।

e.g., The ring is made of Gold. (अंगूठी सोने से बनी है।)

यहाँ Gold या सेना वह पदार्थ है, जिससे दूसरी चीजें बनाई जा सकती हैं। अतः Gold एक Material Noun का उदाहरण है।

Can you give more examples of Material Noun in Hindi & English?

4. Abstract Nouns in Hindi (भाववाचक संज्ञा)

जिस Noun से क्रिया (action), अवस्था (state) या गुण (quality) के बारे में पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा या Abstract Nouns कहते हैं।

Abstract Nouns उन सैद्धांतिक अवधारणाओं (theoretical concepts) के बारे में बताते हैं जिनमें विचार (thought), प्रेम (love), घृणा (hate), शक्ति (power) या समय (time) जैसी स्थितियां शामिल हैं।

e.g., All you need is love.

Laughter is the best medicine.

5. Collective Nouns – समूहवाचक संज्ञा in Hindi

जिन शब्दों का प्रयोग अनेक वस्तुओं को एक पूरे समूह या संग्रह के रूप में निरूपित करने के लिए किया जाता है, उनको Collective Nouns कहते हैं।

e.g., Our team won the match.

यहाँ टीम एक टीम में सभी व्यक्तियों के बारे में बताती है। यह Collective Nouns का उदाहरण है

Can you write more examples of Collective Nouns in Hindi & English?

6. Countable Nouns in Hindi (गणनीय संज्ञा)

Countable Noun वह Noun है जिससे गणनीय वस्तुओं का बोध होता है, अथवा उन वस्तुओं का जिनकी गिनती की जा सके। उन्हें Countable Nouns कहते हैं।

Countable Nouns एकवचन और बहुवचन दोनों में हो सकते हैं। वे Determiners (निर्धारकों) के साथ भी सह-घटित हो सकते हैं जो मात्रा (quantity) के बारे में बताते हैं (i.e., many, most, several, etc.)।

e.g., There is an apple in the basket.

There are 5 apples in the basket

There are many apples in the basket.

an apple, 5 apples, and many apples, Countable Nouns के बारे में बताते हैं

हम Determiners के बारे में आने वाली क्लासेज में पढेगे।

7. Un-Countable Nouns (अगणनीय संज्ञा)

जिन संज्ञाओं की गिनती किसी भी दशा में नहीं की जा सकती, उन्हें अगणनीय संज्ञा कहते हैं। वे कुछ मामलों में जन संज्ञा का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

e.g., The room is full of clutter. (कमरा अव्यवस्था से भरा है।)

I need some milk.

The box is full of sand.

यहाँ, clutter, milk, sand, एसी संज्ञा है जिसको गिना नहीं जा सकता। आप को माप सकते हैं परंतु गिन नहीं सकते।

Nouns In Hindi

8. Concrete Noun

वे शब्द जो उन भौतिक रूप (physically) से मौजूद चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखा(see), छुआ(touch), सूंघा(smell), चखा(taste) या महसूस(feel) किया जा सकता है, Concrete Nouns कहलाते हैं।

e.g., Your sweater is made of such soft fabric. (आपका स्वेटर इतने मुलायम कपड़े से बना है)

यहां, मुलायम कपड़ा एक ऐसी चीज है जो भौतिक रूप (physically) से मौजूद है, और हम इसकी कोमलता को छू और महसूस कर सकते हैं।

9. Compound Nouns in Hindi

जब दो या दो से अधिक शब्द मिलकर एक संज्ञा बनाते हैं। ऐसे संज्ञा या शब्द को यौगिक संज्ञा, Compound Noun या मिश्रित संज्ञा कहते हैं।

e.g., Softball, Toothpaste, Coaching Center, Basketball आदि Compound Nouns के उदाहरण हैं।

10. Possessive Noun

वे शब्द जो किसी अन्य वस्तु पर स्वामित्व (possession) प्रदर्शित करते हैं, possessive Noun कहलाते हैं। उन्हें आमतौर पर ‘s से दर्शाया जाता है।

e.g., My puppy’s favourite toy is TV remote.

Ananya’s UK trip was postponed due to COVID-19.

English Speaking Course - Starting At Just ₹499/Month.

Understanding Nouns in Hindi

तो यह था Nouns in Hindi का एक quick and easy introduction. जल्द ही मैं आपक् लिए और free study material व अन्य पेश करूँगा। Latest notifications के लिए निचे दिये गए subscription box से सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Nouns Exercise

If you have understood nouns in Hindi, try practicing the questions shared below. These noun exercises will be helpful in clearing the doubts for nouns.

  1. The English teacher taught us a new …….. (poetry / poem).
  2. He provided ……….. with food during lockdown. (poor people / poors)
  3. It is very hot in this ……. of the country. (part / side)
  4. One of the ….. has been stolen. (books / book)
  5. There were two …… standing outside the house. (womans / women / womens / females )
Scroll to Top